फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: निरंकारी सत्संग में जा रही थी सास-बहू, एक्टिवा को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर

Mon, 08 May 2023 01:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला में सास बहू बराड़ा से अपनी एक्टीवा पर सवार होकर संत निरंकारी भवन में सत्संग के लिए जा रहे थे। बराड़ा फलाई ओवर के ऊपर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के बराड़ा फ्लाईओवर पर एक तेजरफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने एक्टिवा सवार सास-बहु को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि दोनों निरंकारी सत्संग भवन में जा रही थी कि रास्ते में ही हादसा हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार, मामला दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में बराड़ा निवासी अनु रानी ने बताया कि पति पजाब की एक कंपनी में कार्यरत है। वह सास विणा के साथ रविवार को बराड़ा से अपनी एक्टीवा पर सवार होकर संत निरंकारी भवन में सत्संग के लिए जा रहे थे। जैसे ही बराड़ा फलाई ओवर के ऊपर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में वह दोनों सड़क किनारे गिरकर चोटिल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने मदद से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में दाखिल करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमएमयू मुलाना अस्पताल रेफर कर दिया। जहां वह यमुनानगर एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के लिए आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें