फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच, आर्मी लिखी गाड़ी से मिली गर्भपात की किटें

Fri, 30 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
लाोग
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक कार में गर्भपात की 8 किट सहित डेढ़ किलो पाउडर पकड़ी है। इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। सिविल सर्जन अंबाला डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि नारायणगढ़ के अनुसार वीरवार को सिविल सर्जन अंबाला को गुप्त सुचना मिली थी कि नारायणगढ़ क्षेत्र में गर्भपात का धंधा चल रहा है और सप्लाई करने एक कार आ रही है। इस पर एक टीम गठित की गई । इसमें स्वास्थ्य विभाग के डॉ. विपिन भंडारी चिकित्सा अधिकारी और दिनेश राणा डीसीओ अंबाला, एसएमओ नारायणगढ़ डॉ. रामप्रकाश और डॉ. पवन चौधरी ने नारायणगढ़ पुलिस को साथ लेकर एक होटल के पास एक गाड़ी की तलाशी ली। इसमें गाड़ी डिग्गी में 8 किट एमटीपीके साथ पॉलिथीन में करीब एक किलो 680 ग्राम सफेद पाउडर बरामद किया गया। गाड़ी पर सरपंच और आर्मी लिखा हुआ था। उसमें तीन आरोपियों सहित पकड़ा गया किट व पाउडर सहित कार को पुलिस थाना लाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बरामद कर आठ एमटीपी किट व संदिग्ध सफेद रंग का पाउडर सील करके पुलिस के हवाले कर दिया। इस विषय पर पुलिस ने एमटीपी एक्ट के अंतर्गत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है। वही विभाग ने बताया कि टीम को शक है कि सफेद पाउडर नशीला हो सकता है। यह टेस्ट करने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें