फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर स्कूल सुपरवाइजर ने दी जान

Thu, 17 Sep 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को एक स्कूल के सुपरवाइजर का शव फंदे पर झूलता रहा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान गुरबाज सिंह निवासी दलीपगढ़ के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सेना क्षेत्र स्थित एक स्कूल के कमरे में स्कूल के सुपरवाइजर का शव फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे  उतारा। बताया जाता है कि यह पिछले काफी समय से स्कूल में काम कर रहा था। शव की तलाशी ली गई, लेकिन शव से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जानकारी लगते ही सुपरवाइजर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इन से भी पूछताछ की। एसएचओ कैंट थाना जसपाल  सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरु कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें