फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां, हादसों में छह की मौत

Mon, 28 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
घ्‍ाायल
विज्ञापन
अंबाला सिटी/कैंट। अंबाला सिटी और कैंट में रविवार को अलग-अलग हादसों के दौरान तीन दोस्तों समेत छह लोगों की मौत हो गई, वहीं अन्य हादसों में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों में बिगड़ती हालत को देखते हुए छह लोगों को रेफर कर दिया। इस बीच अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित पड़ाव थाने के निकट हुए हादसे के कारण करीबन आधे घंटे तक हाइवे का यातायात भी प्रभावित हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को खुलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। इन सभी हादसों में मरने वाले या तो किसी पार्टी से आ रहे थे या शादी समारोह से भाग लेकर लौट रहे थे। लेकिन उनकी खुशियां एकदम मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


मंडौर के निकट अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई
अंबाला कैंट के गरनाला स्थित मंडौर के निकट रविवार एक कार अन्य वाहन को ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और पार्टी से लौट रहे कार सवार चारों दोस्त लहूलुहान हो गए। उन्हें सिटी सिविल अस्पताल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने तीन व्यक्तियों की जांच कर मृत घोषित कर दिया। जबकि एक व्यक्ति की बिगड़ती हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गरनाला निवासी अमरजीत, सतीश कुमार, ईश्वर के रूप में हुई है और राजकुमार रेफर है। बताया जाता है कि चारों दोस्त मारुति कार में सवार होकर रविवार बलदेव नगर की ओर से वापस अपने गांव गरनाला जा रहे थे।

शादी से लौट रही कार डंपर से टकराई, दो मौत, दो घायल
शहजादपुर/सिटी। अंबाला-नारायणगढ़ रोड स्थित पटवी पेट्रोल पंप के पास मध्यरात्रि डंपर व कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया और तीन को सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कार में गांव तसरौली निवासी संजीव कुमार और धनाना निवासी वीरेंद्र कुमार सहित संजीव का भतीजा लवकेश और उनका नौकर रामकुमार सिटी में आयोजित एक विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे पटवी पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने से आ रहे डंपर से उनकी कार जा भिड़ी। अस्पताल में डाक्टरों ने संजीव और वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डंपर के नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
---

कैंटर व कार में भिड़ंत, एक मौत, चार गंभीर
अंबाला कैंट। अंबाला-दिल्ली हाइवे स्थित ओवरब्रिज पर कार व दूध के कैंटर में भिड़ंत हो गई। ये हादसा रविवार देरशाम को पड़ाव थाने के निकट हुआ और हादसे में कार सवार एक की मौत हो गई। जबकि अन्य कार सवार चार गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस दौरान हाइवे पर आधा घंटा ट्रैफिक  प्रभावित रहा।
उधर, हादसे के बाद नेशनल हाइवे का यातायात भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया। इसके बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को किनारे किया और आधे घंटे के बाद यातायात को सुचारु करवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान पटियाला के गांव कोहली निवासी सतनाम सिंह, संजीव, गुरविंद्र व गांव मिठूमाजरा निवासी हरदीप के रूप में हुई है। जबकि मृतक व्यक्ति की पहचान पटियाला निवासी मेहर सिंह के रूप में हुई।
बताया जाता है कि ये कार करनाल में शादी समारोह से वापस लौट रही थी और जैसे ही कार ओवरब्रिज पर पहुंची तो अचानक कैंटर के पीछे से टकरा गई और कैंटर के नीचे जा घुसी। मौके पर पहुंचे तुरंत पुलिस मुलाजिमों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
---

दो बाइकों में भिड़ंत, एक रेफर, एक घायल
साहा। साहा स्थित छप्परा के निकट रविवार दोपहर को दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक लहूलुहान हो गए। हादसे की घायलों की पहचान गांव छप्परा निवासी संदीप, जो रेफर है और गांव धनौरी निवासी पंकज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पंकज अपनी बहन की शादी में जा रहा था कि अचानक सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया।

कार-टिप्पर की टक्कर में चार घायल
शहजादपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग न. 72 शहजादपुर-अंबाला मार्ग पर रविवार दोपहर को गांव धनाना के पास कार व टिप्पर की टक्कर में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए।
अजय पुत्र अजमेर व तीन अन्य जिनमें दो महिलाएं शामिल थीं, कार में अंबाला की ओर से शहजादपुर की ओर आ रहे थे। गांव धनाना के पास एक टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे ये चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी शहजादपुर पहुंचाया गया। वहां से इनकी गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें