फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sat, 26 Nov 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शुक्रवार को नारायाणगढ़-कालपी रोड पर हुए सड़क हादसे में जहां युवक की मौत हो गई, वहीं हादसे को अंजाम देने वाला वाहन चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक की गर्दन ही धड़ से अलग हो गई। जयवीर वासी कुराली शुक्रवार की सायं बाइक पर अपने गांव से नारायणगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार एक गाड़ी ने जयवीर को अपनी चपेट में ले लिया। इस जबरदस्त टक्कर में जयबीर की गर्दन धड़ से अलग हो गई। जयवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक जयवीर की करीब दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। युवक की मौत से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें