फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लालपुर में पंचायती जमीन को लेकर संघर्ष का मामला

Wed, 29 Jun 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
केस
विज्ञापन
नारायणगढ़। गांव लालपुर की पंचायती जमीन को लेकर सोमवार को हुए संघर्ष के बाद जागे प्रशासन ने मंगलवार को इस विवादित जमीन का कब्जा आखिरकार पंचायत को दिलवा ही दिया।
विज्ञापन

भारी पुलिस बल की सहायता से मंगलवार को हुई इस कार्रवाई के बाद जहां प्रशासन ने राहत की सांस ली है वहीं पंचायत ने भी लंबे समय से चल रहे इस विवाद को विराम दे दिया है। वहीं दूसरी तरफ सोमवार को हुए खूनी संघर्ष के मामले में बीड़ीपीओ की शिकायत पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नारायणगढ़ प्रशासन द्वारा मंगलवार को गांव लालपुर की पंचायती जमीन को दंबगों के कब्जे से छुड़वाने के लिए सख्त रुख अपनाया गया। कब्जाधारियों को सबक सिखाने के लिए रणनीति के तहत गांव की जमीन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी प्रमोद कुमार खुद मौके पर मौजूद रहे।
दोपहर करीब एक बजे पांच ट्रैक्टरों को खेतों की जुताई में लगा दिया गया और एक घंटे के अंदर ही ट्रैक्टरों ने 13 एकड़ जमीन में खड़ी चरी की फसल को उखाड़ फैका। एसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि नारायणगढ़ पुलिस ने बीड़ीपीओ मार्टिना महाजन की शिकायत पर गांव लालपुर निवासी विधिचंद, अश्वनी, मीता, रकम सिंह, सीता राम, प्रदीप, संदीप, रामरत्तन, जोगिंद्र, गुलशन, कृष्ण, नरेश और शंटी आदि पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, अधिकारियों से गाली गलौच करने, मारपीट करने और सरपंच पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एसीपी ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें