फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर में एक जख्मी, रेफर

Mon, 17 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 72 पर स्थित अग्रसेन चौक पर डंफर और ट्रक की टक्कर हो गई, जबकि इसी हादसे में कार भी चपेट में आ गई। हादसे के बाद डंफर बिजली के खंभे से जा टकराया, जबकि इस दौरान खंभा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रांसफार्मर भी गिर गया। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार डंफर व ट्रक की अग्रसेन चौक पर जबरदस्त टक्कर हो गई। डंफर का संतुलन बिगड़ने पर वहां लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराया। जिससे ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया, जबकि इस हादसे में एक कार भी चपेट में आ गई। हादसे में डंफर चालक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे गंभीर हालत में अंबाला रेफर कर दिया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें