सिटी के सिविल अस्पताल के पास एक युवती ने छेड़छाड़ कर रहे एक मनचले को पकड़कर खूब धुना। युवक ने खुद को छुड़ाने की खूब कोशिश की, मगर युवती ने जमकर युवक को पीटा। घटना देखते ही आसपास के काफी राहगीर एकत्रित हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर परिस्थितियों पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
जानकारी के अनुसार एक युवती सिटी के सिविल अस्पताल के पास आईटीआई के नजदीक से जा रही थी। लेकिन तभी एक मनचले युवक ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। काफी देर तक युवती युवक की हरकतों को बर्दाश्त करती रही। मगर युवती ने हौसला करते हुए युवक को पकड़ लिया।
युवक को पकड़ते ही धुनाई कर दी। युवक की पिटाई होते देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लेकिन जब युवक की इस घटना के बारे में युवती ने लोगों को बताया तो इसके बाद पुलिस को सूचित किया। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंची युवक को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।