फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदघाट में अंबाला निवासी मां-बेटी की गला रेत कर हत्या

Wed, 31 May 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में श्री हेमकुंठ साहिब के दर्शन के लिए अंबाला सिटी सेक्टर नौ निवासी महिला जसविंद्र कौर व उनकी बेटी सिमरन की गोविंदघाट स्थित होटल में गला रेत कर हत्या कर दी गई। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक जसविंद्र का पति जसबीर सिंह पत्नी-बेटी की हत्या करने के बाद होटल से फरार हो गया। गोविंदघाट पुलिस ने जसबीर सिंह के खिलाफ होटल मालिक की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है। उसकी तलाश में अंबाला पुलिस से उत्तराखंड पुलिस ने मंगलवार को संपर्क किया। जिला पुलिस सेक्टर नौ जसबीर सिंह के निवास पर गई जोकि बंद पड़ा हुआ था। एसपी अभिषेक जोरवाल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


गोविंदघाट थाने के एसएचओ प्रदीप राठौड ने बताया कि 36 वर्षीय जसविंद्र व 16 वर्षीय सिमरन कौर का शव गोविंदघाट के होटल में पड़ा मिला। सिमरन का शव बेड से नीचे पड़ा था। पुलिस ने छानबीन में सोमवार ही तीनों परिवार सदस्य हेमकुंठ साहिब से माथा टेककर नीचे उतरे थे और यहां उन्होंने होटल स्थित अपने कमरे में खाना खाया जिसके बाद वह सो गए। मगर सुबह किसी ने कमरा नहीं खोला तो होटल स्टाफ को शक हुआ। दरवाजा अन्य चाबी से खोला गया तो खून से लथपथ मां-बेटी के शव कमरे में पड़े थे। पुलिस ने जसबीर सिंह द्वारा होटल बुकिंग के समय उपलब्ध कराए दस्तावेजों की पड़ताल की तो सामने आया कि वह अंबाला सिटी सेक्टर नौ का रहने वाला है, मगर उसने मकान नंबर गलत नोट करवाया हुआ था। हत्या के बाद से ही जसबीर मौके से फरार हो गया था। उत्तराखंड पुलिस ने जांच के लिए अंबाला पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद पता कंफर्म हुआ। एसएचओ प्रदीप राठौड ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि प्राथमिक जांच में मामला घरेलू कलह का सामने आ रहा है। जसबीर की तलाश में टीमों का गठन कर उन्हें रवाना किया गया है।

किराए के मकान में रहता था परिवार
जसबीर सिंह बीते करीब एक वर्ष से सेक्टर नौ में किराए के मकान में रह रहा था। उनकी बेटी एसए जैन मॉडल स्कूल में 10वीं की छात्रा है। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को जब यह पता चला कि मां-बेटी की हत्या हो गई तो वह हैरान हो गए। पड़ोसियों ने बताया कि जसबीर प्रापर्टी डीलिंग का व्यवसाय करता है और परिवार में किसी प्रकार के कोई कलह की जानकारी उन्हें नहीं है। बीते कुछ दिनों से घर बंद है। किसी को नहीं पता कि वह कहां गए हैं।
विज्ञापन


गलत आईडी पर बुक कराया कमरा
उत्तराखंड पुलिस ने जिला पुलिस से डबल मर्डर केस को लेकर संपर्क किया था। बताए गए पत्ते पर जाकर मामले की छानबीन की गई है। परिवार अंबाला सिटी सेक्टर 9 का रहने वाला है। जसबीर ने गलत आईडी पर कमरा बुक करवाया था।
विज्ञापन

- अभिषेक जोरवाल, एसपी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें