फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में लगी आग, लकड़ियां जली

Sun, 25 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तोपखाना बाजार में शनिवार को मस्जिद में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मस्जिद वर्षों पुरानी व खंडहरनुमा थी। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मसजिद में रखी लकड़ियां जल कर राख हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तोपखाना बाजार की तीन नंबर गली में वर्षों पुरानी मस्जिद है जोकि खंडहरनुमा है और काफी समय से बंद पड़ी है। इस मसजिद में काफी मात्रा में बल्लियां पड़ी हुई थी। शनिवार को अचानक मसजिद से धुंआ निकलने लगा और देखते ही देखते धुंआ आग में तब्दील हो गया।

इसके बाद आासपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ से किसी ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें