फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मंदिर में सेवादार को घायल कर लूटपाट

Sun, 04 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबाला के मिट्ठापुर स्थत जैन अहिंसा तीर्थ में देर रात्रि चार लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने हथियार के बल पर सेवादार को बंधक बनाकर घायल कर लूट की। मौके पर पुलिस की सीआइए, सीन ऑफ क्राइम व डॉग स्क्वायड की टीम ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अंबाला-यमुनानगर रोड पर स्थित  मिट्ठापुर में जैन अहिंसा तीर्थ में देर रात चार नकाबपोश लुटेरों ने आश्रम में रह रहे सेवादार संतोष को चाकुओं से घायल कर सेवादार से नगदी व आश्रम में रखे गल्ले में में रखे रुपयों को भी लूट लिया। घायल अवस्था में संतोष को कैंट के सिविल अस्पताल में लाया गया। घायल संतोष ने बताया कि देर रात्रि चार लोग आए थे और मारपीट कर पैसे मांगने लगे इनकार करने पर उन्होंने चाकुओं से हमला कर दिया व गल्ले में पड़ा चढ़ावा और अलमारी में रखे रुपये भी ले गए।
संतोष ने बताया कि लुटेरों ने वहां सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।

वही आश्रम के कैशियर सुनील जैन ने बताया कि जब उन्हें पता चला तो वे आश्रम पहुंचे तब सेवादार खून में लथपथ था। सुनील ने बताया कि वे गल्ले को छह माह बाद खोलते हैं। अभी चार माह पहले ही खोला था। गल्ले में कितने पैसे थे कह पाना मुश्किल है। डीएसपी अनिल कुमार भी इस दौरान मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी मामले की जांच की। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि चार लुटेरे यहां आए थे और चाकू के बल पर लूटपाट की व सेवादार को घायल किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की सभी अलग-अलग टीमें विभिन्न इलाकों के लिए रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें