राजापार्क में रहने वाले बुुजुर्ग दंपत्ति का बेटा नार्वे में विभिन्न तरह की परेशानियों व यातनाएं से जूझ रहा है। जबकि यहां उनके बुजुर्ग दंपत्ति शिकायत लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं। अब उन्होंने सेहत मंत्री अनिल विज को भी शिकायत देकर उनके बेटों को तंग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग की है। जबकि बुजुर्ग दंपत्ति दो बार प्रधानमंत्री को भी पत्र भेज चुका है।राजापार्क निवासी जीसी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा यहां दिल्ली, गुडग़ांव व बैंगलौर में कंपनी सेक्रेटरी था। वे अपने काम में बेहद ईमानदार रहा और उसने जिस भी कंपनी में काम किया, वहां बड़े स्तर के स्कैंडल पकड़कर कंपनियों को भारी चपत से अवगत भी करवाया। लेकिन इसी चक्कर में इसी तरह के कई लोग उसके बेटे के दुश्मन हो गए। इसी रंजिश के चलते एक बार रोड एक्सीडेंट में उसके बेटे को मारने की कोशिश भी की गई। पिता ने बताया कि इसी से तंग आकर उसका बेटा नार्वे में चला गया और वहां उसने नई कंपनी में काम शुरू कर दिया। पीड़ित पिता के अनुसार नार्वे में भी उसका बेटा आराम से नौकरी कर रहा था, लेकिन यहां इंडिया में उससे रंजिश रखने वाले लोगों ने उनके बेटे को विभिन्न तरीकों से नार्वे में भी प्रताड़ित करना व धमकी देना शुरू कर दिया है। नार्वे में बेटे की परेशानी को देखते हुए बुजुर्ग दंपत्ति ने दो बार तो प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग की है। वहीं उन्होंने यहां सेहत मंत्री अनिल विज से भी मिलकर भी अपना दुखड़ा रोया है और उनसे भी बेटे की मदद करने की गुहार लगाई है। उधर, मंत्री अनिल विज ने भी हरियाणा सरकार को इस बाबत एक आग्रह पत्र भेजकर उनसे पीड़ितों की मदद करने की गुहार लगाई है। लेकिन अभी तक बुजुर्ग दंपत्ति बेटे की मदद को लेकर भटक रहे हैं।