दुकान खाली न करने पर कुछ लोगों ने किराएदार को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दुकान मालिक सहित तीन के खिलाफ चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर के मोहल्ला अलीजई निवासी शबकत अली ने बताया कि उसने खलील शर्की में यूनुस की दुकान वर्ष 1989 में तीन सौ रुपये प्रतिमाह के किराए पर ली थी। दुुकान में वह बाल कटिंग करता है। किराए को लेकर दुकान मालिक से उसका मुकदमा भी चला, इसमें फैसला उसके हक में आया था। इसके बाद भी यूनुस दुकान खाली करने का दबाव बना रहा था। शबकत ने बताया कि बुधवार रात लगभग 11 बजे दुक ान बंद करके बेटे शहनवाज के साथ साइकिल से घर जा रहे थे, तभी बाइक से यूनुस अपने दो साथियों सुहेब और साकार के साथ आ गया। इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने बाजू पर लगी। एसपी सिटी कमल किशोर ने रात में जिला अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती शबकत घटना की जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।