फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में चाकू ले दुकानदारों को ललकारा, आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस

Sat, 19 Nov 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। थाना मुलाना से करीब सौ मीटर दूर एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर दुकानदारों को ललकारता रहा, लेकिन पुलिस को पहुंचने में आधा घंटा लग गया। चाकू लेकर इस व्यक्ति ने दुकानदारों को जमकर धमकाया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जबकि दुकानदारों का कहना है कि पुलिस लगभग आधे घंटे बाद पहुंची और इस व्यक्ति को काबू किया। दरअसल मुलाना में एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति चर्चा का विषय बना हुआ हैं। यह व्यक्ति बेखौफ लोगों को धमकाता घूम रहा हैं। बीते दिन इस व्यक्ति ने भरे बाजार में मौजूदा सरकार के खिलाफ अभद्र शब्द बोले, रोकने पर यह बाजार के दुकानदारों को देख लेने की धमकी देने लगा। इससे बौबडलाया यह व्यक्ति मुलाना पुलिस में बाजार के दुकानदारों के खिलाफ लिखित शिकायत दे आया, लेकिन बाद में मामला सुलझ गया। लेकिन शुक्रवार को यह व्यक्ति मुलाना बाजार में सरेआम चाकू लहराता हुआ पहुंचा और लोगों को धमकियां देने लगा। इस पर दुकानदार दहशत में आ गया। किसी अनहोनी के डर से दुकानदारों ने पुलिस को फोन कर दिया। काफी देर तक पुलिस मौके पर पहुंची ही नहीं, जबकि यह व्यक्ति बाजार में लोगों को धमकियां देता रहा। दुकानदारों का कहना है कि करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस व्यक्ति को काबू किया।
विज्ञापन

इस बारे में एसएचओ मुलाना थाना मनीष कुमार ने कहा कि आरोपी व्यक्ति को चाकू सहित काबू कर लिया गया है। यह व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू की, जबकि दुकानदार बेवजह आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें