फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़, घर में घुसकर हमला

Sat, 24 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने हथियारों से लैस होकर लड़की के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के पांच सदस्य जख्मी हो गए हैं। घायलों को एमएम मेडिकल कालेज में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव के रहने वाले व्यक्ति ने मुलाना थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसी के गांव का रहने वाले युवक नाबालिग लड़की से छेड़खानी करते हैं। इस मामले की जानकारी इन युवकों के पिता को दी, जिस पर इन युवकों को उनके परिजनों ने ऐसा न करने के लिए भी कहा। लेकिन कुछ समय बाद ही यह दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर आ धमके और उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे।

उन्होंने कहा कि इन युवकों ने उनको जातिसूचक शब्द भी कहे हैं। युवकों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसके घर के अन्य सदस्य भी उनको बचाने के लिए आए, लेकिन उन पर भी इन हमलावरों ने हमला कर दिया। बचाव के लिए उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद यह सभी मौके से भाग गए।
विज्ञापन


घायलों को तुरंत एमएम मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना पाकर पुलिस ने भी इस मामले की जानकारी हासिल की, जबकि शिकायत के आधार पर पुलिस ने नौ लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें