फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 21 Sep 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका से एमबीए करवाने के चक्कर में एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित ने इस संबंध में कैंट पुलिस को शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में कैंट की जनकपुरी कालोनी के रहने वाले किरणपाल चौहान ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को अमेरिका से एमबीए करवाने के लिए चंडीगढ़ के कुछ लोगों से संपर्क किया। चंडीगढ़ के सैक्टर चालीस में रहने वाले इन लोगों ने कहा कि अमेरिका से एमबीए करवाने के लिए 50 लाख रुपये लगेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बातचीत तय होने के बाद 25-25 लाख रुपये दो बार में दिए। उन्होंने बताया कि काफी समय बीतने के बाद भी जब बेटे का वीजा नहीं लगा, तो उन्होंने इन लोगों से संपर्क किया। इस पर यह लोग टालमटोल करने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे, तो यह आनाकानी करते रहे। इसी पर उन्होंने कैंट थाने में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें