फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala Accident: कटरा से दिल्ली जा रहीं तीन टूरिस्ट बसें टकराईं, पांच लोगों की मौत, आठ घायल  

Mon, 27 Dec 2021 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला

सार

हादसे की सूचना मिलते ही आनन-फानन में हाईवे पर गश्त कर रही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और बस में फंसी सवारियों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और हीलिंग टच अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हीलिंग टच अस्पताल के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब तीन बजे कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही तीन टूरिस्ट बसों में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मीना देवी (44) छत्तीसगढ़, राहुल (21) झारखंड, रोहित (53) छत्तीसगढ़, प्रदीप (22) कुशीनगर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन




हादसे में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही आनन-फानन में हाईवे पर गश्त कर रही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और बस में फंसी सवारियों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और हीलिंग टच अस्पताल में दाखिल करवाया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि बसें रेलिंग की तरफ होने के कारण हाईवे का यातायात प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें