फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Nov 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। गत दिवस मॉडल टाऊन निवासी कृष्ण कुमार से लोन दिलवाने का झांसा देकर हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बलदेव नगर थाना में दी शिकायत में मॉडल टाऊन निवासी कृष्ण कुमार ने बताया था कि आरोपी ने लोन दिलाने का झांसा दिया। उसके एवज में 13 से 14 अक्तूबर के दौरान एटीएम कार्ड के माध्यम से धोखाधड़ी कर करीबन 60 हजार रुपये निकाल लिये थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें