फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर काट दी पत्नी की नाक, लहूलुहान

Mon, 29 Feb 2016 01:19 AM IST
अमर, उजाला ब्यूरो /अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर पती-पत्नी मेें किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान पति ने पत्नी की नाक को दांतो से काटकर उसे लहूलुहान कर दिया। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से  घायल हो गई। इस घटना के बाद घायल महिला का पति रेलवे स्टेशन से फरार हो गया। घायल महिला वही स्टेशन पर दर्द से तड़पती रही। महिला की लहूलुहान हालत को देखते हुए यात्रियों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी और फिर पत्नी को तुरंत कैंट अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां वह उपचाराधीन है। पटियाला स्थित जगदीश कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहीं स्टेशन पर ही किसी बात को लेेकर दोनों पति-पत्नी में तीखी बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से से अपनी पत्नी की नाक को दांतों से बुरी तरह से काट खाया। जिससे पत्नी बुरी तरह से चिल्ला गई और महिला की नाक से खून बहने लगा। इस  घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। इस मामले में स्थानीय पुलिस पत्नी के बयानों के बाद आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें