फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर माह भर तक करते रहे दुराचार

Mon, 29 Feb 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा की गई एक महिला को बंधक बनाकर माह भर तक दुराचार किया गया। किसी तरह रविवार को महिला अपहरणकर्ताओं के चंगुल से जान बचाकर अपने घर पहुंची। भुक्तभोगी महिला ने सरायइनायत थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण और दुराचार समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। अभी आरोपी धरे नहीं जा सके हैं। घटना से महिला बुरी तरह डरी हुई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव से 26 जनवरी की शाम एक विवाहिता को उसके मायके से अगवा कर लिया गया था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की तफ्तीश की गई लेकिन अपहरणकर्ता और महिला का कोई सुराग नहीं लग सका था। इसी बीच महिला रविवार को बुरी हालत में घर पहुंची तो परिजन सन्न रह गए। परिजन महिला को लेकर सरायइनायत थाने पहुंचे। उसने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ता अशरफ, अच्छे, अंशू और मंतब सभी निवासी सरायशंकर उसे अगवा कर पहले नैनी लेकर गए। वहां दो दिनों तक रखकर उसके साथ मनमानी की गई।

इसके बाद अपहरणकर्ता विवाहिता को लेकर वाराणसी चले गए। वहां पर उसे एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। महिला का आरोप है कि चारों आरोपियों ने माह भर तक उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया। किसी तरह 28 फरवरी को वह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ अगवा, धमकी देने और दुराचार की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें