फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों और ठगों के हौसले बुलंद, दहशत में बाशिंदे

Sat, 30 Jul 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
अपराध्‍ा
विज्ञापन
अंबाला। जिले में फिर से चोरों और ठगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। इसको लेकर इलाकावासियों में जहां दहशत का माहौल है, वहीं ये वारदात अंबाला पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौतियां भी हैं। चोरों ने शुक्रवार की रात नारायणढ़ कस्बे के गांव झीड़ीवाला में जहां तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, वहीं दो अलग-अलग मामलों में ठगों ने दो लोगों से लाखों रुपये भी ठग लिए। सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


झीड़ीवाला में तीन वारदात से दहशत
नारायणगढ़ के गांव झीड़ीवाला में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों में लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। इसी को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि पुलिस विशेषज्ञों की टीम ने भी मौके का मुआयना किया।
गांव झीड़ीवाला के सोहन लाल शर्मा ने बताया कि वह देर शाम खाना खाकर घर के आंगन में परिवार सहित सोये हुए थे। जब वह व उसकी पत्नी रानी ने सुबह उठने की कोशिश की तो उनका सिर भारी भारी लग रहा था। इस पर उनकी नजर कमरों पर पड़ी तो उनके दरवाजों का ताला टूटा हुआ था और सभी कमरों व रसोई की लाइटें जल रही थी। कमरे के अंदर पड़ी अलमारी खुली पड़ी थी। उन्होंने बताया कि उनकी अलमारी में पड़ी तीन तोले का सोने का हार, सोने की तीन अंगूठियां, दो तोले सोने के हार, चांदी की चुटकियें व पाजेब सब अलमारी से गायब थी और उसकी जेब में पड़ी नगदी भी गायब थी। उनके अनुसार चोर जाते-जाते मोबाइल फोन भी ले गए। उनके अनुसार उन्होंने गहने अपनी लड़की के लिए बनवाए थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, गांव के धर्मपाल ने बताया कि वह पशुओं के बाड़े में सोया हुआ था। उसका लड़का,  उसकी पुत्रवधू व पत्नी घर पर सोये हुए थे। उसके अनुसार जब वह सुबह उठा तो घर को गेट खुला हुआ था और घर के सारे कमरे खुले पड़े थे। जब  उसने आवाज लगाई तो अन्य परिजन भी उठे। जब अंदर कमरे में जाकर देा तो सभी कमरे व अलमारियां खुली व सामान बिखरा पड़ा था। उसकी अलमारी में पड़े सोने के टाप्स, सोने की चार अंगूठियां, दो चांदी की जोड़ी चैन, चुटकियें व पर्स गायब था ।
तीसरी वारदात में थोड़ी ही दूरी पर रहने वाले  रोशन लाल ने बताया कि वह अपने नौकर के साथ बरामदें में सोया हुआ था कि उसको यह नहीं पता चला कि कब उसके नौकर का व उसका मोबाइल व जेब में पड़ी नगदी गायब हो गई। इन तीनों वारदात में एक शिकायत पुलिस थाना में दी। इस वारदात से गांव में भारी रोष व्याप्त है।
---

गांव में चोरी की वारदात को लेकर लोगों में रोष व दहशत का माहौल है। पुलिस के आला अफसरों से मांग की जाती है कि वे गांव में पुलिस गश्त को बढ़वाई जाए। ताकि लोग खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर सकें।
-रामरत्न, सरपंच, झीड़ीवाला
---

पुलिस ने इन मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरों की तलाश भी शुरू कर दी है। इलाके में पुलिस चोरों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा। ऐहतियातन पुलिस ने इलाके में गश्त और ज्यादा बढ़ा दी है।
-राजेंद्र सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी कालाअंब
---

लाखों रुपये की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस
अंबाला कैंट। थाना अंबाला छावनी में शिकायतकर्ता भूषण कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी मतलूब ने 6 दिसंबर 2015 को उसे फोन करके कहा कि वह ब्राह्मण माजरा नारायणगढ़ में स्थित 5 एकड़ जमीन का मालिक है और उस पर लगे पेड़ों को कटवाना चाहता है। इस पर उसने उस जमीन पर लगे पेड़ों की कीमत 2 लाख 14 हजार रुपये की पेशगी 12 दिसंबर 2015 को गोल चक्कर अंबाला छावनी में उसे दे दी। पेशगी देने के बाद उसे पता चला कि आरोपी उस जमीन का मालिक नहीं है। आरोपी ने उससे 2 लाख 14 हजार रुपये की राशि धोखे से हड़प ली है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, इसी प्रकार एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता अनिल कुमार निवासी दयाल बाग ने थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने एक्साइड जीवन बीमा और भारत जीवन बीमा में पॉलिसी ली हुई थी, लेकिन समय पर किस्त न भरने के कारण उसकी पालिसी रद्द कर दी गई। इसके बाद बीमा कंपनी ने उसे आश्वासन दिया कि वह 2 लाख रुपये की राशि जमा कराए, जिससे उसे पालिसी का पूर्ण लाभ मिल जाएगा। लेकिन महिला समेत तीन आरोपियों ने उसकी पालिसी की राशि वापस न करके उसके साथ धोखा किया है। नवंबर 2015 से अब तक 7 लाख 83 हजार रुपये की राशि धोखे से हड़प ली है।  इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें