फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में कांवड़ियों का उत्पात, गोरखपुर के जिला जज पर हमला

Sat, 30 Jul 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
बाइक को तोड़ते हुए कंवारिया।
विज्ञापन
अयोध्या से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों ने हाईवे के आरक्षित लेन पर गाड़ियों के आवागमन से खिन्न होकर कप्तानगंज के मुख्य चौराहे पर जमकर बवाल किया। एक दुकान के सामने से गाड़ी निकालने को लेकर हुई झड़प के बाद कांवड़िए उग्र हो गए और दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्हें शांत कराने कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे तो उन्हें दौड़ा कर पीटा। इसी दौरान लखनऊ जा रहे गोरखपुर के जिला जज सीके कुलश्रेष्ठ की कार भी वहां पहुंच गई, उस पर भी कांवड़ियों ने हमला कर दिया। कुछ लोगों ने हिम्मत कर जज को कार से निकाला और दुकान में छिपाकर उनकी जान बचाई। कांवड़ियों ने गोरखपुर में तैनात सीओ सुखवीर सिंह, सीआरओ बस्ती और सीओ कलवारी की नीली बत्ती लगी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की और कई बाइक भी तोड़ दीं। आधे घंटे तक चौराहे पर अराजकता रही। मामले में एक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


हालात संभालने की कोशिश में पुलिस बल प्रयोग से बचती रही, पुलिस लाउडस्पीकर से शांत होने की अपील करती रही, लेकिन कांवड़िए और उग्र होते गए। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि पुलिसकर्मियों को भी छिपना पड़ा। मौके पर डीएम नरेंद्र सिंह पटेल, एसपी कृपाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे तब जाकर लोगों को शांत किया जा सका। डीएम ने बताया कि देरशाम प्राथमिक इलाज के बाद न्यायाधीश को दूसरे वाहन से लखनऊ भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें