फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई पर हजारों रुपये रिश्वत लेने का आरोप

Wed, 09 Nov 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कैमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के आपसी विवाद में गबन की एक शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार न करने की एवज में एक एएसआई पर 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। ये एएसआई अंबाला कैंट थाने में तैनात है। शिकायतकर्ता ने अदालत में चल रहे संबंधित केस में शपथ पत्र देकर जज के सामने आरोप लगाए और कुछ फोटो भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

जिस पर अदालत ने वहां मौजूद एएसआई की जमकर फटकार लगाई और उच्च अधिकारियों की इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार स्टेट कैमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के कुछ सदस्य कथित चुनावों को लेकर आपस में आमने-सामने हैं। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सदस्य पर एसोसिएशन के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज करवा रखा है। इसी गबन के मामले में कैंट पुलिस जांच कर रही है। लेकिन अब शिकायतकर्ता ने अदालत में शपथ पत्र देकर कहा है कि पुलिस के एक एएसआई ने आरोपी की गिरफ्तारी न करने के लिए 35 हजार रुपये रिश्वत ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। मगर दूसरी ओर, संबंधित एएसआई का कहना है कि सारा मामला झूठा है, उसने किसी से कोई रिश्वत नहीं ली है। उस पर लगाए गए तमाम आरोप झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें