घर में चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : amarujala
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर चकिया में सोमवार की रात चोरों ने नकब लगाकर सामान उठा ले गए। परिवार वालों की नींद खुली तो बिखरा सामन देखकर शोर मचाने पर चोर भाग निकले।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया में सोमवार की देर रात रामानंद सिंह के घर में चोरों ने पीछे की दीवार में नकब लगा दी और घर के अंदर घुस गए। आवाज सुनकर परिवार की एक महिला की नींद टूट गई। घर बिखरे सामन को देखकर महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया जिससे मौके का फायदा उठाकर चोर भाग निकले। जब परिजन कमरों में पहुंचे तो देखा कि सात बाक्स गायब थे।
उसमें कपड़े, बर्तन और जेवरात रखे गए थे। चोरी वाले दिन रामानंद रिश्तेदारी में गए थे। घर में सिर्फ महिलाएं थीं। थोड़ी देर बाद चोरों ने उसी गांव में सुमित्रा देवी के घर में नकब लगा दिया और तमाम कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। वहीं क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में श्यामदेउरवा पुलिस के प्रति नाराजगी है।
इस संबंध में एसओ श्यामदेउरवा रमाकर यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।