फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने कहा, योजनाओं के लिए विभिन्न विभाग अपने प्रस्ताव भेजें

Wed, 08 Feb 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
एडीसी अाआरके ‌िसंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में शिवालिक विकास एजेंसी द्वारा विकास, मूलभूत सुविधाओं और जल संरक्षण इत्यादि परियोजनाओं के लिए विभिन्न विभागों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इसके लिए डीसी प्रभजोत सिंह की अध्यक्षता में पंचायत भवन अंबाला में बैठक आयोजित की गई। इसमें एडीसी आरके सिंह, एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, मोनिका गुप्ता, गिरीश कुमार, शिवालिक विकास एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिमा चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि शिवालिक विकास एजेंसी ने पहली बार ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में जल प्रबंधन, पौधारोपण, जल संरक्षण सहित शिवालिक विकास एजेंसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली अन्य परियोजनाओं के लिए फंड उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है। अब से पहले एजेंसी द्वारा केवल शिवालिक विकास क्षेत्र के तहत आने वाले अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं व पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों के लिए फंड उपलब्ध करवाए जाते थे। उन्होंने बताया कि शिवालिक विकास बोर्ड के उपलब्ध फंड में से 20 प्रतिशत राशि विशेष तौर पर अनुसूचित जाति के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निर्धारित होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी परियोजनाओं में 20 प्रतिशत अनुसूचित जाति से संबंधित कार्य भी अवश्य शामिल करें।
शिवालिक विकास एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिमा चौधरी ने कहा कि विकास बोर्ड द्वारा इस बार छोटी परियोजनाओं की बजाए बडे़ स्तर की परियोजनाओं के प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए पंचायती राज, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य, भूमि एवं जल संरक्षण, वन विभाग तथा अन्य संबंधित विभाग एक से डेढ़ करोड़ रुपये तक की परियोजना भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें