फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर मृत मिला आरोपी, परिजनों का हंगामा

Sun, 29 Nov 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव नगर पुलिस ने विगत दिवस जिस युवक के खिलाफ कुकर्म का केस दर्ज किया था, उस युवक का शव राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है। शव ट्रेन से कटा हुआ है।शनिवार को मृतक के परिजन शव को देखते ही भड़क गए। इसके बाद सभी मॉडल टाउन पुलिस चौकी पर पहुंचकर जमकर वबाल काटा। परिजनों का आरोप था कि मृतक ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उस पर कुकर्म का आरोप लगाने वाले लोगों ने ही उसे जान से मारा है। परिजनों के अनुसार, शिकायतकर्ताओं ने ही परिवार को मृतक को मारने की धमकी भी दी थी। उधर, मृतक भी इसी घटना के चलते बीती 23 नवंबर से गायब था। परिवारवालों का कहना है कि इस बारे में पुलिस को सूचना भी दे दी थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई न कर उल्टा मृतक के खिलाफ कुकर्म का केस दर्ज कर लिया था। परिजनों ने अब कुकर्म की शिकायत करने वालों पर ही मृतक की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। इसी मांग के चलते उन्होंने थोड़ी देर के लिए पुराना दिल्ली रोड जाम भी किया। जिस वजह से यातायात थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुआ। दूसरी ओर, भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंचे एसीपी हितेश यादव, बलदेव नगर प्रभारी दिनेश चौहान व सिटी एसएचओ रजनीश यादव ने जाम लगाकर बैठे लोगों को समझाकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।जीआरपी ने दर्ज किया हत्या का केस, दोबारा होगा पोस्टमार्टमराजकीय रेलवे पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिजनों की शिकायत पर फिलहाल ये केस दर्ज तो कर लिया गया है, लेकिन इस मामले में हत्या की पुष्टि के लिए शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके लिए शव सोनीपत स्थित पीजीआई खानपुर मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है, जहां फोरेंसिक एक्सपर्ट के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कर ये देखा जाएगा कि मृतक की हत्या हुई है या नहीं?मृतक के खिलाफ मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुकर्म का केस दर्ज किया था। अब आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। जीआरपी पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है। परिजनों को समझाया गया है कि इस मामले में किसी प्रकार से कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। फिलहाल शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसे सोनीपत भेज दिया गया है। -दिनेश चौहान, थाना प्रभारी, बलदेव नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें