फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का प्लंबर ने पकड़ा हाथ, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का प्लंबर ने पकड़ा हाथ, गिरफ्तार
विज्ञापन

कैंट लालकुर्ती के एक घर में काम के लिए आया था प्लंबर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। लालकुर्ती चौकी क्षेत्र में प्लंबर ने घर में महिला को अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके घर पर लगा नलका खराब हो गया था। इसे ठीक करवाने के लिए उसने प्लंबर बब्याल निवासी कृष्ण को बुलाया। प्लंबर घर आया और नलका ठीक करने लगा। वह घर पर अकेली थी और इसी का फायदा उठाकर प्लंबर ने उसका हाथ पकड़ लिया और दुर्व्यवहार किया। उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद लोग इकठ्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें