फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेशन जज की हत्या में मुख्य आरोपी था कुलदीप राणा, फेसबुक पर पोस्ट कर पुलिस वालों को भी दी थी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। नारायणगढ़ के बड़ा गांव निवासी सैशन जज की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप राणा पंचकूला से गिरफ्तार हो गया है। उसने हत्या के अगले ही दिन फेसबुक पर पोस्ट कर पुलिसवालों को भी धमकी दी थी।
बता दें कि 9 जुलाई को घर से ड्यूटी जाते समय सैशन जज की बाकरपुर के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने हाइवे के बीच शव को रखकर जाम लगाया था, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर बड़ा गांव के कुलदीप राणा की पोस्ट वायरल हुई। इसमें आरोपी कुलदीप राणा ने गांव की भाषा में लिखा था कि %जय श्री राम....सारे भाईयों, यो म्हारे गांव का सरपंच का काम मान्ने करया, क्योंकि इनू बहुत बार समझाया की टीक जा नहीं अंजाम बुरा होवेगा, पर मान्या नहीं, इस करके अंजाम तो देख ही लिया मरने का, बाकी जो मेरे अगले टॉरगेट उन्हें पता ही है बाकी होर किसी का कोई मैटर नहीं है, मेरी फैमिली या किसी यार दोस्त नूं तंग ना करे पुलिस वालो, फैमिली तुम्हारी भी है, नेक्सट टॉरगेट कमिंग सून...कुलदीप राणा बड़ा गांव’। इसके बाद पुलिस अपनी जांच को और तेज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में दर्ज था राणा का नाम
बता दें कि पुलिस को मृतक सेशन जज की पत्नी रेखा ने जो शिकायत दी थी उसमें कुलदीप राणा का भी नाम था। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया था। शिकायत में रेखा रानी ने कहा था कि वह बड़ागांव की मौजूदा सरपंच है और उसके पति सेशन जज गणौली गांव में जेबीटी टीचर के तौर कार्यरत थे। सेशन जज ने घर से निकलते समय पत्नी रेखा को कहा था कि जो मामला टीटू राणा के खिलाफ दर्ज करवाया था, उस मामले में उसे एसीपी पंचकूला के पास जाना है। रेखा ने शिकायत गांव के ही कुलदीप राणा, वीरेंद्र, सुरजीत, मुनीश, माया, टीटू, रामकरण, चोहल, रोहित, पूर्व सरपंच का पुत्र कमल सिंह आदि उसके पति से रंजिश रखते थे। उन्होंने ही उसके पति की हत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें