बुलेट सवार तीन युवकों ने दर्जी से छह हजार रुपये छीने
अंबाला कैंट। जेल पुल के पास बुलेट सवार तीन युवकों ने एक व्यक्ति से मारपीट की और उसका पर्स छीन फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित शानू निवासी लक्की विहार (महेश नगर) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बैंक कालोनी में लेडिज सूट सिलाई का कार्य करता है। सोमवार दोपहर करीब 2.40 पर वह अपनी बाइक से जग्गी कालोनी जा रहा था। जेल पुल के नीचे दोपहर सवा तीन बजे वह अपनी मोटर साइकिल को साइड में खड़ी करके सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान पीछे से बुलट मोटर साइकिल पर आए तीन लड़कों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से पर्स छीनने छीन लिया, जिसमें छह हजार रुपये थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।