सड़क हादसे में व्यक्ति घायल, चंडीगढ़ रेफर
नारायणगढ़। सड़क हादसे में बेहोशी की हालत में एक 42 वर्षीय बाइक सवार नारायणगढ़-सढ़ौरा रोड पर गिरा हुआ मिला। घायल को चिंताजनक हालत में सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर किया। गांव समलखी पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव अंबली के पास एक बाइक सवार गिरा पड़ा है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर पुलिस ने उसके मोबाइल के जरिए उसके परिजनों को सूचना दी। घायल की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी बलविंद्र सिंह के तौर पर हुई जोकि बाइक से गांव सैनमाजरा रिश्तेदारी में जा रहा था। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने पर घायल हुआ था। डॉक्टरों ने घायल बलविंद्र का प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।