फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में मौत के दो अलग-अलग मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत के दो अलग-अलग मामले दर्ज
विज्ञापन

अंबाला सिटी। निकटवर्ती गांव जटवाड़ निवासी सुरेंद्र सिंह ने थाना पंजोखरा में शिकायत दर्ज करवाई कि अज्ञात बोलेरो गाड़ी चालक ने लापरवाही व तेज गति से गाड़ी चलाते हुए दो मार्च को गांव जटवाड़ के नजदीक एक बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दीदार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात बोलेरो गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में थाना शहजादपुर में शिकायतकर्ता प्रेम सिंह निवासी गांव रच्छहेड़ी थाना शहजादपुर जिला अंबाला नेे शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी अज्ञात कार चालक ने लापरवाही व तेज गति से कार चलाते हुए 26 फरवरी को गांव रच्छहेड़ी के नजदीक उसके भाई परमजीत की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल परमजीत को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान परमजीत की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें