कार की चपेट में आए बाइक सवार की पीजीआई में मौत
शहजादपुर। मघरपुरा-रच्छड़ी रोड पर कार की चपेट में आने पर बाइक सवार युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत। पुलिस ने कार चालक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव रच्छेड़ी के प्रेम सिंह ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि 26 फरवरी को सुबह करीब आठ बजे उसका भाई परमजीत अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव मघरपुरा से रच्छेड़ी जा रहा था और वह उसके पीछे बैठा था। गांव रच्छेड़ी के मोड़ पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने पर वह बुरी तरह घायल हो गया जबकि कार इंडिगो सहित आरोपी चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों की सहायता से उसके भाई को अंबाला सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां से डाक्टरों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। दो मार्च को उपचाराधीन घायल परमजीत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में अब केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।