स्नैचिंग के दो मामलों में तीन गिरफ्तार, नकदी व दस्तावेज बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। स्नेचिंग के मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नकदी व दस्तावेज बरामद हुए हैं। एक आरोपी की दो मामलों में गिरफ्तारी की गई है।
थाना महेश नगर में दर्ज छीनाझपटी के मामले में पुलिस ने आरोपी धर्मबीर सिंह व दलीप वासीयान बब्याल थाना महेश नगर को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से थाना अंबाला छावनी में दर्ज स्नैचिंग के एक अन्य मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया। महिला ने 13 नवंबर को थाना महेश नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 12 नवंबर को किन्हीं आरोपियों ने दयालबाग के नजदीक से उसका पर्स छीन लिया है।
इसी प्रकार थाना महेश नगर के क्षेत्र बब्याल रोड श्याम नगर के नजदीक हुई छीनाझपटी के मामले में पुलिस ने आरोपी दलीप निवासी बब्याल को गिरफ्तार कर थाना महेश नगर में मामला दर्ज किया। आरोपी को अदालत में पेश कर उसे थाना अंबाला छावनी में दर्ज स्नैचिंग के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया। त्रिलोचन सिंह निवासी श्याम नगर ने थाना महेश नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29 दिसंबर को आरोपी ने बब्याल रोड श्याम नगर के नजदीक से उसका पर्स छीन लिया है।