फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारायणगढ़। ट्यूशन के लिए गई नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

कस्बे की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके पास उनकी बहन की लड़की रहती है, जिसके माता-पिता नहीं हैं। यहां पर वह पढ़ाई कर रही है। उन्होंने बताया कि छात्रा पिछले दिनों घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। उसे निकटवर्ती गांव हुसैनी का एक युवक व अन्य दो युवक बहला फुसलाकर कहीं ले गए। इन सभी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद वे छात्रा को अंबाला चौक पर छोड़कर फरार हो गए। छात्रा ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। महिला द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छात्रा का मेडिकल करवा आगामी कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों नसीर, बलबीर, जयदीप राऊमाजरा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें