अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर (अंबाला)। गांव कक्कडमाजरा में घरेलू गैस सिलिंडर चोरी करने के मामले में शहजादपुर पुलिस ने एक आरोपी संदीप उर्फ शिप्पी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस जांच अधिकारी रविंद्र कुमार के अनुसार गांव कक्कडमाजरा के रमेश्वर दास पुत्र प्रेमचंद ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि 21 फरवरी की रात को उसके घर से घरेलू सिलिंडर चोरी हो गया था। इसका शक गांव के ही संदीप उर्फ शिप्पी पर जाहिर किया। पुलिस ने आरोपी को काबू करने पर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसके पास से सिलिंडर की बरामदगी कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।