फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह समारोह से लौट रहे बाइक सवार भाइयों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

फोटो नंबर - 26 व 27
-अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर सुलतानपुर बैरियर के नजदीक हुआ हादसा
-टक्कर मारने के बाद युवक के सिर पर चढ़ी कार, बड़ा भाई अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शादी समारोह से वापस घर जा रहे बाइक सवार दो भाइयों को शनिवार रात अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर सुलतानपुर बैरियर के नजदीक पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पीड़ित की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
हादसे में घायल हुए सुरेंद्र (25) ने पुलिस को बताया कि वह यूपी के रायबरेली के गांव चकगराज के रहने वाले हैं। उनका सबसे बड़ा भाई सुभाष अंबाला में बसंत विहार स्थित किराये के घर में रहता है। पिछले आठ वर्ष से सुरेंद्र और छोटा भाई महेंद्र (24) भी बड़े भाई सुभाष के पास रह रहे थे। महेंद्र और सुरेंद्र अंबाला में ही सेलो एजेंसी में मजदूर हैं। सुरेंद्र ने बताया कि बीती रात उनके मालिक के बेटे की शादी चंडीगढ़ हाईवे स्थित गुलमोहर पैलेस में थी। बड़ा भाई सुभाष परिवार संग टैक्सी से पैलेस पहुंचा था। वहीं महेंद्र व सुरेंद्र काजीवाड़ा के कपिल के साथ बाइक से शादी समारोह में गए थे। करीब सवा 11 बजे शादी समारोह से सुरेंद्र और महेंद्र बाइक से ही वापस घर जा रहे थे। सुलतानपुर बैरियर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चला रहा महेंद्र सड़क पर जा गिरा। कार का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था महेंद्र
सुरेंद्र ने बताया कि वह छह भाई-बहन हैं। इनमें महेंद्र सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ 279, 337 व 304 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें