दुकान का शटर तोड़ बैटरियां और नकदी चोरी
फोटो नंबर :: 18
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। गांव तसडौली में चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव तसडौली के रहने वाले नछतर सिंह ने थाना शहजादपुर में शिकायत दी कि उसकी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी शहजादपुर के पास इनवर्टर व बैटरी का दुकान है। रविवार की रात को उसकी दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने करीब 2 लाख रुपये की बैटरियां, कुछ अन्य सामान व 15 हजार की नकदी चोरी कर ली।