फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारिक विवाद के चलते महिला ने लगाई टांगरी नदी में छलांग, सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में महिला ने टांगरी नदी में लगाई छलांग, घायल
विज्ञापन

अंबाला कैंट। पारिवारिक कलह के चलते पूजा विहार कालोनी निवासी करीब 40 वर्षीय महिला ने जगाधरी रोड पर टांगरी नदी पुल से छलांग लगा दी। नदी में पानी नहीं था, जिसके कारण वह रेत पर जा गिरी और घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे छलांग लगाते देखा और तुरंत उसकी ओर दौड़े। मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। 40 वर्षीय महिला का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताते हैं कि इसी को लेकर वह तनाव में थी और दोपहर को टांगरी नदी पुल पर पहुंच गई। वह करीब 20 फुट ऊंचे पुल से नदी में कूद गई। गनीमत थी कि नदी में पानी नहीं था। नदी में रेत के टीलों में गिरी जिस वजह से उसकी टांग में चोट आई। मौके पर लोग पहुंचे जिन्होंने महिला को नदी से बाहर निकाला व परिवार को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे महिला के पति व अन्य ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उधर मामले में कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें