फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी आफिस में तैनात हेड कांस्टेबल हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला सिटी। दो साल पहले शादी में हुए झगड़े की रंजिश को लेकर अंबाला कैंट एडीजी आफिस में तैनात हेड कांस्टेबल की राड व डंडों से पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हेड कांस्टेबल अवतार सिंह के दोस्त अमनदीप ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार रात हरियाणा पुलिस में सिपाही उसका जीजा हरदीप सिंह गांव आए हुए थे। वहां उनसे मिलने उनके दोस्त गांव के ही अवतार, सुखदीप आ गए। रात में सभी खाना खाने बलदेव नगर स्थित रेस्टोरेंट में गए थे। खाना खाकर सभी बाहर निकले तभी टुंडली निवासी कमलजीत सिंह अपने 7-8 साथियों के साथ हाथों में तलवार, रॉड, बिंडे लेकर पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। हमले में अवतार के सिर में चोट लगने से वह जमीन पर गिर गया। अवतार को बचाते हुए वह और उसका जीजा हरदीप भी घायल हो गया। हमला कर कमलजीत साथियों के साथ भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सिटी ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अवतार को चंडीगढ़ रेफर कर दिया, बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने अमनदीप की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मुख्यारोपी कमलजीत सिंह को अंबाला से रविवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि आरोपी कमलजीत कुछ दिन पहले ही कोर्ट से किसी अन्य केस में जमानत पर रिहा हुआ था। वहीं इस मामले में शेष अन्य अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

मुख्यारोपी कमलजीत को दोपहर बाद अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सुभाष, चौकी इंचार्ज, बलदेव नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें