फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत ने एक को जेल भेजा, एक को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
टीचर हत्याकांड : एक को जेल भेजा, एक को मिली जमानत
विज्ञापन

पुलिस ने हत्याकांड के सिलसिले में दोनों को किया था गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। गांव बड़ागांव की सरपंच के पति एवं जेबीटी अध्यापक सैशन जज हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद रविवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि दूसरे को जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को बड़ागांव की सरपंच के पति एवं जेबीटी अध्यापक सैशन जज की कुछ लोगों ने गोलियां मारकर उस समय हत्या कर दी थी जब वह स्कूल जा रहे थे। इस हत्याकांड में चुनावी रंजिश को मुख्य कारण बताकर पुलिस कार्यवाही में जुट हुई है। उसी संदर्भ में गांव के ही विजय को आईपीसी की धारा 120बी तथा शुभम को आईपीसी की धारा 212 के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। थाना प्रभारी हरभजन सिंह के अनुसार रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद विजय व शुभम को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी शुभम को जमानत पर रिहा कर दिया, जबकि 120बी के तहत गिरफ्तार विजय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हरभजन सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की धर पकड़ के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें