फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेज तीन पर लीड...........

विज्ञापन
विज्ञापन
दशकों बाद अब तोड़े बब्याल रोड पर थड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। आखिरकार दशकों बाद बब्याल रोड पर दुकानों के थड़े तोडने की कवायद आरंभ की गई है। पीडब्ल्यूडी द्वारा दुकानों के आगे थड़े तोड़ नालियां चौड़ी करने का कार्य आरंभ किया गया है। बुधवार रात्रि से थड़े तोडने का कार्य आरंभ किया जोकि वीरवार सुबह पूरे जोरों पर था। इस दौरान बब्याल रोड को बंद कर दिया गया है। रोड बंद होने से दिनभर वाहन चालक परेशान रहे और साथ लगती जगाधरी रोड नेशनल हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
बब्याल रोड पर ब्रह्मकुमारी चौक के निकट से बब्याल रोड आरंभ होती है जोकि काफी संकरी है। यहां पर दुकानों के आगे दशकों से थड़े बने हैं और नालियां गंदगी से अटी पड़ी है जिनसे पानी निकासी तक नहीं होती। बारिश के दिनों में तो यहां मामूली बारिश के बाद जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसी स्थिति में वाहन चालकों व दुकानदारों तक को परेशान हो रही थी। अब थड़े तोडने के बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा यहां पर नालियों का निर्माण करवाया जाएगा जिससे आगामी बरसाती सीजन में राहत तो मिलेगी साथ ही दुकानों के आगे से कब्जे भी हटेंगे। वीरवार सुबह से ही बब्याल रोड को बंद करके यहां पर जेसीबी मशीन की मदद से थड़ों को तोड़ा गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा इसका विरोध भी जताया गया, मगर पुलिस बल मौजूद होने के कारण किसी दुकानदार की नहीं चली। विभाग द्वारा द्वारा रोड के दोनों किनारों पर नाली का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

क्या रसूखदारों पर होगी कार्रवाई
बब्याल रोड पर कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां पर रसूखदारों ने कब्जे करते हुए नाली को ही पूरी तरह से बंद कर दिया है। नाली के ऊपर पूरा फर्श डाल दिया गया है और बरसाती दिनों में यहां से पानी निकासी बुरी तरह से प्रभावित होती है। इसकी पूर्व में शिकायत होने के बावजूद भी निगम ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मगर अब देखना है कि रोड पर पीडब्ल्यूडी इन स्थानों पर कार्रवाई करेगी या इसे ऐसे ही छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिनभर जाम, वाहन चालक परेशान
बब्याल रोड बंद होने की वजह से वाहन चालकों को महेशनगर थाना व अन्य रोड से डायवर्ट किया गया। इस वजह से साथ लगते जगाधरी रोड नेशनल हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति रही। एक दो-दो किलोमीटर लंबा जाम रोड के दोनों छोर पर रहा। गोबिंदनगर चौक, ब्रह्मकुमारी, महेशनगर चौक व महेशनगर थाना चौक पर शाम तक वाहनों का भारी जमावड़ा रहा। हालांकि पुलिस कर्मी चौराहों पर तैनात रहे, मगर उनसे भी व्यवस्था संभल नहीं रही थी। जाम में कुछ कारें भी मामूली रूप से आपस में टकराई जिससे वाहन चालकों में विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें