जेल में कैदी से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज
अंबाला सिटी। केंद्रीय कारागार में निरीक्षण के दौरान कैदी से हेरोइन बरामद होने का मामला सामने आया है। थाना बलदेव नगर में शिकायतकर्ता लखबीर सिंह अधीक्षक केंद्रीय कारागार अंबाला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 7 मई को केंद्रीय कारागार में निरीक्षण के दौरान कैदी साहिल से 3.35 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।