विवाहिता को किडनैप करने की कोशिश
साहा। स्थानीय वाल्मीकि मोहल्ले में कार सवार युवकों ने एक विवाहिता को किडनैप करने की कोशिश की। हालांकि एक अन्य महिला ने इसका विरोध किया, तो किडनैपर मौके से भाग गए। जानकारी के अनुसार वाल्मीकि मोहल्ले की एक महिला घर पर थी। इनोवा कार में में आए कुछ युवकों ने चाकू के बल पर महिला का किडनैप करने की कोशिश की। इस दौरान घर पर मौजूद एक अन्य महिला ने किडनैपरों पर किसी चीज से वार कर दिया और शोर मचा दिया। इसके बाद यह किडनैपर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई है। इस संबंध में साहा थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने कहा कि इस तरह का मामला सामने आया है। फिलहाल जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।