रजिस्ट्रार कानूनगो पर कार्रवाई की मांग
बेहट। दो अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्रार कानूनगो पर अभद्रता करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम से की गई शिकायत में अधिवक्ता भगत सिंह पोसवाल एवं सुनील कुमार सैनी ने रजिस्ट्रार कानूनगो पर आरोप लगाया है कि वह अधिवक्ताओं एवं अन्य लोगों से अभद्रता करते हैं। उनके कार्यालय में नाम परिवर्तन रजिस्ट्रर से अविवादित फाइलों की सही जानकारी नहीं दी जाती। अविवादित फाइलों में नियत दिनांक पर भी साक्ष्य पूरा होने के बाद भी दाखिल खारिज नहीं कराया जाता और न ही फाइलों को कंपलीट किया जाता है। आरोप है कि फाइलों को कंपलीट करने के लिए अलग शुल्क मांगा जाता है। उन्होंने एसडीएम से आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर रजिस्ट्रार कानूनगो सुशील कुमार का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं।