बस की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। बस की चपेट में आने से शहर निवासी एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया।
जानकारी के अनुसार बलदेव नगर निवासी 65 वर्षीय ओम प्रकाश आर्मी से रिटायर थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर वह अपनी पत्नी की दवा लेने के लिए साइकिल से आर्मी अस्पताल जा रहे थे कि सेंट्रल जेल के पास पहुंचने पर बस की चपेट में आने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को शहर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।