फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर डाली हिंदू देवी-देवताओं और सिख धर्म की आपत्तिजनक पोस्ट, रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। स्थानीय जग्गी कॉलोनी निवासी युवक द्वारा फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं और सिख धर्म को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला वर्तमान जग्गी कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय फुरकान अंसराज ने फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं और सिख धर्म की आपत्तिजनक पोस्ट डालते हुए टिप्पणी की है।
इस पर शुक्रवार को परशुराम गोशला के प्रधान के नेतृत्व में करीब 150 लोग बलदेव नगर पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने फुरकान अंसराज के खिलाफ शिकायत दी है कि फुरकान अंसराज पिछले कई दिन से फेसबुक पर देवी-देवताओं और सिख धर्म से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी कर रहा था। चौकी इंचार्ज धर्मवीर ने बताया कि फुरकान अंसराज के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। परशुराम गोशला के प्रधान देवीराम शर्मा ने बताया कि शनिवार को वह डीसी को इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपेंगे।
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा से युवा प्रधान ईशु शर्मा ने कहा कि हर वर्ग को सभी धर्मों का आदर सम्मान करना चाहिए। किसी भी धर्म के खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट व टिप्पणी करना गलत है। पुलिस ने बताया कि फुरकान अंसराज के फेसबुक आईडी पर किसी मनोज वर्मा नामक युवक की तरफ से यह पोस्ट शेयर की गई थी जोकि फुरकान अंसराज ने आगे शेयर किया है। पोस्ट में देवी-देवताओं की आपत्तिजनक फोटो है, जबकि गुरुग्रंथ साहिब की फोटो भी डाली गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में उस आरोपी तक पहुंचेगी जहां से यह पोस्ट शेयर हुई है। मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस को शिकायत देने देवीलाल शर्मा, प्रशांत मिश्रा, यशपाल राणा, होशियार सिंह, अजय कतयाल, करनैल सिंह, रामफल शर्मा व अन्य पहुंचे। बताया जा रहा है कि फुरकान नारायणगढ़ रोड पर ही फलों की रेहड़ी लगाता है। शुक्रवार को फुरकान के परिजन भी पुलिस चौकी पहुंचे और माफी मांगने लगे। मगर मामला धार्मिक भावनाओं से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें