युवक ने संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगला, पीजीआई रेफर
नारायणगढ़। गांव रज्जुमाजरा के 22 वर्षीय युवक ने संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव रज्जुमाजरा निवासी गुरदेव ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिस पर उसकी तबीयत खराब होने परिजन उसे सिविल अस्पताल ले आए जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।