फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। थाना सदर के क्षेत्र टोल प्लाजा पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। शिकायतकर्ता नवजोत निवासी गांव जुंडला थाना सदर करनाल ने गत दिवस थाना सदर अंबाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी अनिल निवासी एमएल लाइन एयरफोर्स गुरुद्वारा साहिब, सोनू निवासी तोपखाना परेड कॉलोनी और अंकुश निवासी गांव हलालपुर थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र ने 17 फरवरी को नजदीक टोल प्लाजा पर उसका रास्ता रोक लिया। इस दौरान उन्होंने अभद्र शब्दों का प्रयोग कर उससे और उसकी पत्नी से मारपीट करते हुए मारने की धमकी भी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें