फोटो नंबर :: 41
छीनाझपटी के आरोपी जितेंद्र उर्फ सरपंच ने पूछताछ में किया खुलासा, पूर्व सैनिक का है बेटा
मास्टर चाबी लगाकर करता था एक्टिवा चोरी, फिर झपटता था पर्स
महिलाएं होती थीं निशाने पर, वारदात के बाद चोरी किए वाहनों को सुनसान जगहों पर छोड़ देता था
निशानदेही पर पुलिस ने चार वाहन बरामद किए, पीओ घोषित है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्नैचिंग के आरोप में बीते दिनों पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी जितेंद्र उर्फ सरपंच उर्फ गोनू निवासी मोखामाजरा की निशानदेही पर जहां चार वाहन बरामद किए हैं, वहीं यह आरोपी दो मामलों में पीओ भी घोषित है, जबकि वह पूर्व सैनिक का बेटा है। चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान उसने कई खुलासे किए हैं। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्नैचिंग की पांच वारदात सहित चार वाहन चोरी के मामले कबूल किए हैं।
उल्लेखनीय है कि अंबाला कैंट से आरोपी को एक महिला का पर्स छीनते हुए काबू किया गया था। डीएसपी बलजीत सिंह व सीआईए इंस्पेक्टर रवि खंडूरी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बैंक आदि जैसी जगहों पर खड़े वाहनों पर नजर रखता था। जितेंद्र एक मास्टर चाबी अपने पास रखता था और एक्टिवा आदि चोरी कर इसी पर महिलाओं से पर्स आदि झपटकर एक्टिवा को किसी सुनसान जगहों पर छोड़ देता था। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चार दोपहिया वाहनों को बरामद किया है, जबकि 11 हजार की नकदी भी बरामद की है। खास बात है कि आरोपी पूर्व सैनिक का बेटा है और उसकी करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई है।
पीड़ितों ने दो अक्तूबर को मॉडल टाउन निवासी भरत ने उसकी दादी का पर्स छीनने, चार अक्तूबर को महिला ने थाना सदर अंबाला में छीनाझपटी, 12 अक्तूबर को एक महिला ने बलदेव नगर थाना में एक्टिवा चोरी की शिकायतें दी थीं। इन सभी मामलों मे ंआरोपी को काबू किया गया।