स्कूल से प्रोजेक्टर और आठ कंप्यूटर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धनौरा से चोर रविवार रात को कंप्यूटर लैब से 8 कंप्यूटर व एक प्रोजेक्टर चोरी कर ले गए। बता दें कि स्कूल में चौकीदार की पोस्ट खाली हैै, जिसका चोरों ने फायदा उठाया।
स्कूल में 22 कंप्यूटर की लैब है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद स्टाफ सदस्य सभी कमरों पर ताला लगाकर घर चले गए। सोमवार को स्टाफ स्कूल में आया तो कंप्यूटर लैब का ताला टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो लैब में रखे 22 कंप्यूटरों में से 8 कंप्यूटर व एक प्रोजेक्टर गायब था। स्कूल प्रिंसिपल के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपये है। प्रिंसिपल सुशील शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत मुलाना पुलिस को दे दी है।
---------------------
स्कूल से पंखे व गैस सिलिंडर चोरी
शहजादपुर। गांव पतरेहड़ी के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का से चोर मिड-डे मील के दो गैस सिलिंडर चुरा ले गए। सोमवार को जब स्कूल स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा तो कमरे के ताले टूटे पड़े थे और दो गैस सिलिंडर चोरी थे। प्रिंसिपल कुलभूषण ने बताया कि शनिवार को स्कूल का ताला लगाकर गए थे। सोमवार को स्कूल पहुंचे तो पता चला कि मिड-डे मिल के लिए इस्तेमाल होने वाले सिलिंडर चोरी हो गए हैं, जिसकी सूचना शहजादपुर पुलिस को दे दी है।